HAL Recruitment PRT, TGT And Other Posts Vacant Know How To Apply
HAL Recruitment 2020: एचएएल पीआरटी टीजीटी भर्ती 2020 अधिसूचना : एचएएल हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) शिक्षा समिति में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि PGT, TGT, PRT और अन्य रिक्तियों के लिए अधिसूचना 08 जनवरी 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जारी की है। अधिसूचना जारी होने के अनुसार, संस्थान ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 23 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40-45 वर्ष होनी चाहिए जैसा कि पदों के अनुसार उल्लेख किया गया है। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। महत्वपूर्ण तिथियां-
अधिसूचना जारी करने की तिथि: 08 जनवरी 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 जनवरी 2020
चयन प्रक्रिया -
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डेमो और शिक्षण पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा और अटेंडर का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
पदों का विवरण -
पीआरटी (अंग्रेजी) - 01 पीआरटी (सामाजिक अध्ययन) - 01 पीआरटी (कन्नड़) - 02 टीजीटी (गणित)- 01 टीजीटी (विज्ञान) - 01 पीजीटी (रसायन विज्ञान) - 01 अटेंडर - 01
शैक्षिक योग्यता
पीआरटी अंग्रेजी- अंग्रेजी में स्नातक (B.Ed)।
PRT सोशल स्टडीज - इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल या ऑनर्स विषय के साथ बी.एड.।
PRT कन्नड़- कन्नड़ के साथ B.Ed।
TGT-Math- गणित के साथ स्नातक यानी गणित विषय के साथ B.Ed।
टीजीटी-विज्ञान- भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (पीसीबी) या भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित (पीसीएम) और बी.एड स्नातक।
पीजीटी-केमिस्ट्री- रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर।
अटेंडर -एसएसएलसी पास।
नोट - पदों की शैक्षणिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक को देखें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।